Hoshairpur

जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह हेतू आगे आएं समर्थ व्यक्ति: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर, अक्टूबर 07 ( हरपाल लाडा ): भारत विकास परिषद की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवार की कन्या के विवाह हेतू शादी के वस्त्र व सहायता सामग्री प्रदान की गई।

इस अवसर पर प्रधान संजीव अरोड़ा ने कहा कि बेटियां सब की सांझा होती हैं और यह एक नही दो दो घरों की रौनक होती हैं और इनकी हर खुशी व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रत्येक सामर्थ व्यक्ति को आगे आना चाहिए और श्री अरोड़ा ने कहा कि परिषद का यह प्रयास रहता हैं कि जब भी किसी जरूरतमंद की सहायता की जाती है तो उसकी पहचान गुप्त रखी जाती है।

इस अवसर पर रजिंद्र मोदगिल एवं एन. के. गुप्ता ने कहा कि परिषद एक समाज सेवी संस्था है और समाज में सेवा भाव संस्कार के अनेकों कार्यों के साथ साथ जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा एवं वर्दियां, स्टेशनरी, कृत्रिम अंग प्रदान करना, स्वास्थ्य लाभ हेतु मेडिकल कैम्प, जरूरतमंद लोगों को दवाइयों के साथ साथ अनेकों प्रकल्प चलाए जाते है।

समाज में फैली कुरीतियों को दुर करने के लिए प्रयास किए जाते हैं। इस अवसर पर लोकेश खन्ना, एन. के. गुप्ता, एच. के. नाकड़ा, विनोद पसान , विजय अरोड़ा, मदन लाल महाजन, अश्वनी कुमार दत्ता व अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page