Hoshairpur

प्रो.विजय कुमार ने क्लीन सिटी ग्रीन सिटी सेवा सोसायटी चोहाल के सदस्यों के सहयोग के साथ नवरात्रों के मेले में स्वच्छता प्रति जागरूकता फैलाई

होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): सरकारी कॉलेज होशियारपुर के प्रो. विजय कुमार ने अपने पारिवारिक सदस्यों पत्नी श्रीमति रोमा देवी लैक्चरार सरकारी कन्या सीनियर सैकंडरी स्मार्ट स्कूल रेलवे मंडी, होशियारपुर तथा सपुत्र साहिल तथा अर्श के साथ मिलकर नवरात्रों में लगने वाले मेले में जाकर हर साल की तरह इस बार भी भगतों तथा सेवादारों को पोस्टरों के सहयोग के साथ वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिये प्रेरित किया।

उन्होंने इस अवसर पर क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी सेवा सोसायटी चोहाल के सदस्यों प्रधान मनदीप शर्मा, महासचिव मनोज दत्ता, स्वच्छता का लंगर सेवा सोसायटी होशियरपुर के प्रधान अमित नैय्यर, सचिव जै पाल तथा अमित शर्मा, राकेश शर्मा, पुनीत शर्मा, कुलदीप सिंह, शरनजीत कौर के सहयोग के साथ पानी बचाने, इसको साफ-सुथरा बनाने रखने, सफाई का विशेष ध्यान रखने, पेड़ लगाने, उनकी देखभाल करने, प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिये, मेले में जाने वाले भगतों, लंगरों की सेवा कर रहे सेवादारों को प्रेरित किया तांकि वातावरण को स्वच्छ रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page