गांव खैरड़ रावल बस्सी में नशे के खिलाफ गूंजा जनजागरण का संदेश : सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल और विधायक डॉ. ईशांक


होशियारपुर, जुलाई 2025 : गांव खैरड़ रावल बस्सी की सरज़मीं रविवार को एक खास उद्देश्य –नशे के खिलाफ जनजागरण की गवाह बनी । इस अवसर पर होशियारपुर से सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने गांववासियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए, युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने भविष्य को नशे की गर्त में न गिरने दें, बल्कि शिक्षा, खेल और सेवा की राह पर चलें।
डॉ. चब्बेवाल ने कहा, “नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार और समाज को तोड़ता है। हमें मिलकर ऐसी बुराई को जड़ से मिटाना होगा। आज जरूरत है एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने की, ताकि हमारा पंजाब दोबारा से ‘बुज़ुर्गां दी कमाई’ वाला पंजाब बन सके।”

इस कार्यक्रम में चब्बेवाल से विधायक डॉ. ईशांक ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी बात रखी। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के ज़रिए युवाओं को नशे से दूर कर एक बेहतर भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हर घर तक यह संदेश पहुंचे कि सरकार आपके साथ है, बस एक क़दम आपको भी बढ़ाना होगा।”यह कोई राजनीतिक सभा नहीं थी, बल्कि एक भावनात्मक आवाज़ थी ।
गांव के बुजुर्गों की आंखों में उम्मीद थी कि उनकी अगली पीढ़ी नशे से दूर एक उज्जवल भविष्य की तरफ बढ़ेगी। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर यह साबित कर दिया कि समाज में बदलाव लाने के लिए आज हर कोई तैयार है। कार्यक्रम में गांव की सरपंच मंजू बाला, पंच राम सिंह, कुलविंदर सिंह, परवीन रानी, बलजीत कौर, राजिंदर कौर, संदीप साहोता, सतपाल सिंह, आबाद अली, बरिंदर सिंह , सरपंच गीता देवी, राकेश कुमार, बलजीत कोट, बिरला सेठ, मोहिंदर सिंह और शुभम घूमियाला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मूल उद्देश्य सिर्फ भाषण देना नहीं था, बल्कि यह एक संकल्प था – “नशे को नहीं, जीवन को हां।

”इस मुहिम के साथ गांव खरड़ रावल बस्सी ने यह संदेश दे दिया है कि अगर जन-प्रतिनिधि और जनता एक साथ खड़े हो जाएं, तो किसी भी बुराई को मिटाया जा सकता है।




