नशा मुक्ति यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित


होशियारपुर, 22 सितंबर ( हरपाल लाडा ) : जिला अध्यक्ष भाजपा होशियारपुर नितिन गुप्ता नन्नू जी की अध्यक्षता में आगामी 24 सितंबर को नशा मुक्ति यात्रा के होशियारपुर जिले में प्रवेश को लेकर तैयारियों संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक को भाजपा युवा मोर्चा जिला होशियारपुर एवं भाजपा ईस्ट मंडल होशियारपुर के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान नशा मुक्ति यात्रा के स्वागत, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं यात्रा के रूट को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा विभिन्न कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में वक्ताओं ने नशा मुक्त पंजाब के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
नशा मुक्त पंजाब के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ एकजुट है।

बैठक में विशेष तौर पर डी. एस. बागी जी, विनोद परमार जी, भारत भूषण वर्मा जी, रमेश ठाकुर मेच्छी जी, शिवम ओहरी (जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष होशियारपुर ) , पंडित राजन शर्मा जी, श्रीमती अर्चना वर्मा , अरुणेश कपूर जी ,भवेश धवन , दीपक रॉक्सी, मंदीप भोगल , मनीष शर्मा, गौरव शर्मा, नितीश वर्मा, पवन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




