Hoshairpur

वार्ड -वार्ड में कार्यकर्ताओं से मिलकर करेंगे भाजपा को मजबूत : सतीश बावा

होशियारपुर : जिला अध्यक्ष सतीश बावा द्वारा जारी नोट में बताया गया है कि वार्ड -वार्ड में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलने के कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं का भारी समर्थन प्राप्त हुआ है । इस कार्यक्रम से जमीनी कार्यकर्ता उत्साहित हो रहे है तथा पार्टी को भारी मजबूती मिल रही है।

वार्ड न.26के कर्यकर्ता मिलन में सतीश बावा के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद ,पूर्व मेयर शिव सूद ,सुरेश भाटिया आदि भी पहुंचे। श्री अशोक कुमार पूर्व पार्षद ने वार्ड न.26के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वार्ड न.26की समस्याओं की चर्चा की नगर निगम चुनावो में सत्ता दल द्वारा की गई बड़े पैमाने पर धांधलिया के बारे में भी चर्चा की।

इस मौके पर श्री तीक्षण सूद ,शिव सूद तथा सतीश बावा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संगठित होकर ,नए कार्यकर्ता जोड़कर टीम का विस्तार करने के लिए कहा तथा बूथस्तर पर भाजपा की टीमे गठित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी की पंजाब विरोधी कार्यप्रणाली से तंग आचुके है तथा विकल्प के रूप में भाजपा को सत्ता सौपना चाहते है।

लोगो की इस इच्छा को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करनी होगी इस मौके पर अशोक कुमार पूर्व पार्षद ,कमलजीत कौर तथा चरणजीत सेठी ने भी अपने विचार प्रकट किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page