बौड़ी बस्सी कलां में जारी श्रीमद् भागवत कथा के 4थे दिन डॉ. एम. जमील बाली को किया गया सम्मानित


होशियारपुर, 23 मई ( हरपाल लाडा ): बौड़ी बस्सी कलां चब्बेवाल में महाराज जी के 50 वें निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। चौथे दिन की कथा में आचार्य राधावल्लभ मंदिर पीठाधीश्वर भाई श्री नवीन गोस्वामी जी ने श्री वामन एवं श्री राम अवतार श्री कृष्ण जन्मोत्सव (नन्दमहोत्सव) का वर्णन किया।

उन्होने कहा श्रीमद् भागवत को श्रवण करने से हमारे जन्म जन्मांतर के दुख समाप्त हो जाते हैं, श्री कृष्ण की वाणी और प्रभु राम के चरित्र का अनुकरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण की लीला को समझने की जरूरत है वहीं राम जी के चरित्र से शिक्षा लेकर वैसा आचरण करना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. एम. जमील बाली विशेष तौर पर पहुंचे और नतमस्तक हो कर गोस्वामी जी का आशीर्वाद लिया। उन्होने कहा कि सभी धर्म मानवता का संदेश देते हैं तथा हम सभी को धर्म के मार्ग पर चल कर आपस में प्रेम पूर्वक मिल जुल कर रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी द्वारा डा. बाली को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर प्रधान रामस्वरूप चड्डा, चंद्रशेखर चड्डा सेवादार धर्मपाल सरहद विजय कुमार चड्ढा सरपंच विक्की चड्ढा काला समुंदरा, शिवकुमार पुरी, रामकुमार पुरी समुंद्री वाले श्याम गूग के अलावा भारी संख्या में इलाके के गणमान्य उपस्थित थे।




