महाशिवरात्रि पर्व पर धूमधाम से निकली बंसी नगर से शोभायात्रा


होशियारपुर ( हरपाल लाडा ): महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शिवरात्रि उत्सव कमेटी होशियारपुर की ओर से अध्यक्ष हरीश खोसला की अगुवाई में धूमधाम से शिव मंदिर बंसी नगर से शोभायात्रा का आरंभ हुआ। इस अवसर पर शिव मंदिर बंसी नगर के अध्यक्ष डा. रमन घई ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर इस विशाल शोभायात्रा का आरंभ शिव मंदिर बंसी नगर से पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, आरएसएस जिलाध्यक्ष आशोक चोपड़ा, शिवरात्रि उत्सव कमेटी के अध्यक्ष हरीश खोसला के सहित समूह कमेटी सदस्यों के साथ इलाके के गणमान्यों व्यक्तियों की उपस्थिती में शुरुआत हुई।
डा. घई ने बताया कि भव्य समरोह में यात्रा शिव मंदिर बंसी नगर से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए सैशन चौक में मंदिर कमेटियों को सम्मान समरोह को साथ दोबारा शिव मंदिर बंसी नगर में यात्रा का विश्राम हुआ। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने शिवरात्रि पर्व पर सभी नगरनिवासियों को उपस्थित होकर बधाई दी।

महाशिवरात्रि शोभायात्रा के शुरूआती अवसर में शिव मंदिर बंसी नगर कमेटी के समूह सदस्यों ने श्री शिवरात्रि उत्सव कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर भगवान शिव का गुणगान करते हुए महाशिवरात्रि शोभायात्रा को नगर के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर शिव मंदिर बंसी नगर व वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष रमन घई, जगदीश मिन्हास, अशोक गोल्डी बिल्ला, देस राज ठाकुर, हरीश बेदी, मोहित संधू, राज कुमार, प्रिंस कुमार, विनीत पटियाल, अमित पटियाल, विक्रांत शर्मा, प्रदीप शाह, लक्की ढींगरा, राजा, राज कुमार, बिल्ला, सलोचना, अमन, सिम्मी, चंचल, अनीता, प्रीती, रीतू घई, कृष्णा, राकेश, विजया, कांता, राज, विजय, लक्ष्मी, सविता, कमल नूरी, दीक्षा, निशा, सीमा, पिंकी, शशि, रानी, भारती भगवान शिव का गुणगान किया।




