सुशासन के कर्णधार के तौर पर अमर रहेंगे युग पुरुष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई : तीक्ष्ण सूद


होशियारपुर ( 25 दिसंबर): पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री तीक्षण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा है कि श्री अटल बिहारी वाजपेई को सुशासन के कर्णधार के तौर पर युगो-युगो तक याद रखा जाएगा।
जब श्री अटल बिहारी वाजपेई ने प्रधानमंत्री पद संभाला तो उससे पहले लगातार कांग्रेस की सरकारे बनती आ रही थी। भ्रष्टाचार के कारण ना विकास हो रहा था तथा ना मध्यम वर्ग व गरीब वर्ग को मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो रही थी।

श्री अटल बिहारी वाजपाई जिन्हों ने लम्बा समय बतौर विपक्ष के नेता कार्य करते हुए भारत के लोगों की नब्ज को अच्छी तरह टटोला था, प्रधानमंत्री पद पर आसीन होते ही देश से भ्रष्टाचार तथा भाई -भतीजावाद खत्म करते हुए स्पष्ट नीतियां लागु की। उन के समय देश के विकास ने जबरदस्त गती पकड़ी थी ।
उन के कार्यकाल को सुशासन का स्वर्णिम युग कहा जाता था। देश तथा समाज सेवा की अभूतपूर्व उपलब्धियों तथा सुशासन देने के कारण उनका नाम सदा अमर रहेगा।




