Hoshairpurਪੋਲੀਟੀਕਲ

श्रीमती अनीता सोम प्रकाश के पक्ष में तीक्ष्ण सूद व अन्य भाजपा नेताओं ने किया प्रचार

होशियारपुर ( 23 मई): भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनटे मंत्री तीक्ष्ण सूद व  पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पठानिया ने गांव किला बरून तथा हरिकृष्ण नगर बजवाड़ा में भाजपा उम्मीदवार श्रीमती अनीता सोम प्रकाश के पक्ष में चुनावी रैलियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 साल पहले बनी मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत आर्थिकसामारिक  तथा डिजिटल शक्ति के तौर पर उभरा हैं।  मोदी राज में हम 11वीं से दुनिया की 5वीं अर्थ व्यवस्था बन चुके हैं।

हमारी सेनायें किसी भी मुकाबले में सक्षम हैं तथा डिजिटल लेन-देन में हमारा देश पहले नंबर पर पहुंच गया हैं व मोबाइल बनाने में हम दुनिया में दूसरी शकित बन गए हैं।  इन उपलब्धियों के चलते भारत कुछ ही वर्षों में एक विकसित राष्ट्र के तौर पर पहचाना जाएगा।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेदर मोदी जैसा कर्मठ तथा देशभगत प्रधानमंत्री ही विकसित भारत का संकल्प ले कर आगे बढ़  सकता हैं।  

इस मौके पर उनके साथ पंडित चन्दर शेखर तिवाड़ी, रंजीत सिंह, चरणजीत कौर, तरसेम लाल, मास्टर हरदियाल सिंह, धर्म पाल, सुरजीत सिंह, मंजीत सिंह बलबीर सिंह ठाकुर  आदि भी उपस्थित थे।    

DNTV PUNJAB

Harpal Ladda Address :Sutehri Road, Hoshiarpur Punjab India Email : Dntvpunjab@gmail.com Mob. : 8968703818 For advertising; 8288842714

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page