Hoshairpurਕ੍ਰਾਈਮਪੋਲੀਟੀਕਲ

पंजाब में सुरक्षित नहीं मीडिया और पुलिस, आम जनता की सुरक्षा पर सवालिया निशान: खन्ना

होशियारपुर २४ अप्रैल: भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि जिस प्रदेश में मीडिया और पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो वहां आम जनता की सुरक्षा पर सवालिया निशान है।


खन्ना ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी से पंजाब अब संभल नहीं रहा। खन्ना ने कहा कि बीते दो वर्षों में आम आदमी पार्टी के राज में पंजाब में अपराध ने पैर पसारे हैं। आम आदमी पार्टी की नाकामी के चलते आपराधिक तत्वों को बल मिल रहा है।

जनता की रक्षक पुलिस और मीडिया पर भी जानलेवा हमले हो रहे हैं जिससे पंजाब में पैदा होने  आने वाले गंभीर हालातों का अंदेशा लगाया जा सकता है। पंजाब जंगल राज की तरफ बढ़ रहा है और अपराधी बेख़ौफ़ हो रहे हैं। दृढ़ संकल्पित नेतृत्व और मजबूत कानून व्यवस्था  हो तो अपराधी अपराध करने से पहले १०० बार सोचते हैं जिसका उदाहरण भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में साकार कर दिखाया है।


इसके विपरीत भाजपा शासित प्रदेशों में मजबूत कानून व्यवस्था है और अपराध दर बहुत कम है। भाजपा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और शांति स्थापना के लिए आवश्यक है[ खन्ना ने पंजाब की जनता से अपील की कि आगामी लोकसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग पंजाब में शान्ति स्थापना हेतु भाजपा के पक्ष में करें।

DNTV PUNJAB

Harpal Ladda Address :Sutehri Road, Hoshiarpur Punjab India Email : Dntvpunjab@gmail.com Mob. : 8968703818 For advertising; 8288842714

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page