Hoshairpurਪੋਲੀਟੀਕਲ

बीते 10 वर्षो में मोदी सरकार ने किया देश के हर वर्ग का विकास  : खन्ना

होशियारपुर 23 अप्रैल: भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने खुला दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनी। इस मौके खन्ना ने कहा कि बीते 10 वर्षों में मोदी सरकार ने देश के हर वर्ग का विकास किया है। मोदी नेतृत्व में देश न केवल आंतरिक मुद्दों पर बल्कि वैश्विक मुद्दों पर भी आगे बढ़ा है। बात चाहे गृहणियों की हो चाहे मजदूर वर्ग की, चाहे किसान भाईयों की और चाहे युवाओं की। देश के हर वर्ग का जीवन सुगम तथा सुविधाजनक हुआ है।

खन्ना ने कहा कि इसके विपरीत पंजाब में आम आदमी पार्टी के पिछले 2 वर्ष के कार्यकाल में पंजाब के हालात नाजुक से नाजुक होते चले गए। आप के राज में जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है और कानून व्यवस्था नाम की भी कोई चीज नहीं बची। मोदी सरकार ने भारत को दुनिया के सर्वाधिक प्रगतिशील देशों की श्रेणी में ला खड़ा किया है परंतु आप सरकार ने प्रदेश को बीते दंगों के युग में पुन: लाकर खड़ा कर दिया है जहां चोरी चकारी, लूटपाट, फिरौती और कत्लोगैरत की घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं। पंजाब विकास से पछड़ चुका है। आम आदमी पार्टी जनतक मुद्दे हल करने में विफल है।


खन्ना ने लोगों से अपील की कि पंजाब में विकास व शांंतिस्थापना के लिए भाजपा के पक्ष में खुलकर मतदान करें। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने खन्ना को अन्य समस्याओं के साथ साथ गर्मी के मौसम में पीने के पानी की किल्लत के बारे में भी बताया। खन्ना ने लोगों की समस्याओं को जल्द संबंधित विभागों के ध्यान में लाने का आश्वासन दिया। इस मौके गोपी चंद कपूर, राजेश नकड़ा तथा एस.पी. दीवान भी मौजूद थे।

DNTV PUNJAB

Harpal Ladda Address :Sutehri Road, Hoshiarpur Punjab India Email : Dntvpunjab@gmail.com Mob. : 8968703818 For advertising; 8288842714

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page