Hoshairpurਪੋਲੀਟੀਕਲ

आप नेताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाना लोकतंत्र की हत्या: खन्ना

होशियारपुर 18 अप्रैल: भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि उनके ध्यान में लगातार यह बात आ रही है कि आगामी लोकसभा चुनावों के चलते कई आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा के कार्यकर्ताओं को डरा धमकाकर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने की कोशिशें कर रहे हैं।

खन्ना ने कहा कि यह सरासर आप नेताओं द्वारा लोकतंत्र की हत्या है। खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद प्रदेश की जनता की सुध नहीं ली और आप सी.एम. भगवंत मान सहित उनके सभी मंत्री पंजाब के पैसे पर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं। अब लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है।

भाजपा के प्रति जनता का विश्वास देखकर अब आप नेता कानून व नियमों को छिक्के टांग कर धक्केशाही पर उतर आए हैं। आप नेताओं की इन हरकतों को देखकर लगता है कि वे पंजाब में जंगल राज स्थापित करना चाहते हैं। आप नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि जनता दूरदर्शी सोच रखती है और अपने मताधिकार का सही दिशा में प्रयोग कर अपना भविष्य लिखने में सक्षम है।

खन्ना ने आम आदमी पार्टी नेताओं को चेतावनी दी कि अगर वे अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आए तो भाजपा चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएगी और आप के खिलाफ संघर्ष छेडऩे को मजबूर होगी। खन्ना ने कहा कि जनता जनार्दन है और जनता आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में खुलकर मतदान कर आम आदमी पार्टी से प्रदेश की जनता की अनदेखी का हिसाब लेगी।  

DNTV PUNJAB

Harpal Ladda Address :Sutehri Road, Hoshiarpur Punjab India Email : Dntvpunjab@gmail.com Mob. : 8968703818 For advertising; 8288842714

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page