Hoshairpur

अगर सरकार ने दिल्ली जाने से रोका तो करेंगे सख्त विरोध: एसकेएम

होशियारपुर, 11 मार्च: आज संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब में शामिल संगठनों की बैठक लुधियाना में शहीद करनैल सिंह ईसड़ू भवन में हुई। बैठक की प्रधानगी हरदेव सिंह संधू, जगमनदीप सिंह पड़ी, हरबंस सिंह संघा तथा गुरविंदर सिंह बल्लों ने की। बैठक की कारवाई प्रैस को जारी करते हुए प्रधानगी मंडल ने बताया कि बैठक में सभी संगठनों ने किसान मज़दूर महापंचायत की तैयारी के लिए अपने-अपने संगठन की तैयारियों की रिर्पोट पेश ही है। इस अनुसार हज़ारों की संख्या में किसान मज़दूर मर्द और औरतें 13 मार्च को रेल और दूसरे साधनों द्वारा दिल्ली की तरफ कूच करेंगे।

अगर सरकार रेलें रोकती है यां गाड़ियों द्वारा जाने वालों को सीमाओं पर रोकती है तो  जहां कहीं भी रोका जाता है, वहीं पर 14 मार्च की शाम के चार बजे तक विरोध प्रदर्शन किए जायेंगे तथा भाजपा सरकार को इस अत्याचार का मुंह तोड़ जबाव देने के लिए भाजपा के विरोध का आवाहन किया जायेगा। अगर कोई समस्या आती है तो प्रधानगी मंडल फैंसला लेने के लिए अधिकृत होगा।

बैठक में सर्वसम्मति से पंजाब सरकार द्वारा मज़ूदर नेताओं तथा किरती किसान यूनियन के नेताओं को गिरफ्तार करने, मज़दूरों पर लाठीचार्ज करने तथा दफ्तर पर ताला लगाने की कड़े शब्दों में निंदा की। आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठाना माज़रा तथा अन्य विधायकों द्वारा पत्रकारों को धमकियां देने की कड़ी निंदा करते हुए इसे प्रैस की आज़ादी पर हमला करार दिया।

बैठक में प्रधानगी मंडल के अतिरिक्त सतनाम सिंह अजनाला, डा. दर्शन पाल, सुखेदव सिंह अराईवाला, मुकेश चन्द्र, जंगवीर सिंह चौहान, मनजीत सिंह घनेर, किरनजीत सेखों, प्रेम सिंह भंगू, सुखगिल मोगा, गुरप्रीत सिंह साहाबाना, वीरपाल सिंह ढिल्लों, बिंदर सिंह गोलेवाला, बूटा सिंह  शादीपुर, रुलदू सिंह मानसा, बोध सिंह मानसा, रुप बसंत सिंह, बूटा सिंह बुर्ज गिल, हरमिंदर सिंह पटियाला, बलकरन सिंह बराड़ आदि उपस्थित थे।

DNTV PUNJAB

Harpal Ladda Address :Sutehri Road, Hoshiarpur Punjab India Email : Dntvpunjab@gmail.com Mob. : 8968703818 For advertising; 8288842714

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page